फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में बंदूक और पिस्टल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में कांग्रेस नेता के बेटे की ओर से बंदूक और पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं। साथ ही दोनों हथियारों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। वहीं, पुलिस ने कांग्रेस नेता के बाद दोनों बेटों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भगवानपुर के अमरपुर गांव निवासी कांग्रेस नेता रूप सिंह चौधरी के बेटे तुषार का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कांग्रेस नेता का बेटा बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल से डीजे पास खड़ा होकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। साथ ही कांग्रेस नेता और दोनों बेटों से पूछताछ के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी थी। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले में कांग्रेस नेता रूप सिंह चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। देर रात पुलिस ने रूप सिंह के बेटे बेटे तुषार और कुनाल के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि बंदूक और पिस्टल दोनों जब्त कर लिए हैं। साथ ही दोनों लाइसेंसों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें