गन्ने के खेत में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की ओर से गुलदार की तलाश की जा रही है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित गांव गीशहीदपुर निवासी महकार सैनी और अन्य ग्रामीणों के घर गांव से बाहर खेतों के पास बने हैं। बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों के घर के पास गन्ने के खेत में किसी जानवर की तेज आवाज आई। महकार सैनी और अन्य ग्रामीणों ने घर की छत पर आकर देखा तो एक गुलदार था। गुलदार पर उन्होंने टाॅर्च की रोशनी मारी तो वह गन्ने के खेत के पास ही खड़ा रहा।
इस पर ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर गुलदार को भगाया। इसके बाद वह गन्ने के खेत में घुसकर लापता हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर, वन दरोगा नरेंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश कर रही है। जल्द ही गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद