फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेन में लूटपाट के आरोपी के घर पहुंची जीआरपी, कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नल पर मिट्टी लगाकर ट्रेनों को रोककर यात्रियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल बावरिया गिरोह के आरोपी बदमाश के खिलाफ जीआरपी कुर्की की कार्रवाई कर रही है। जीआरपी की टीम ने आरोपी के उत्तर प्रदेश स्थित घर पर नोटिस चस्पा करते हुए कुर्की की उद्घोषणा की।
विज्ञापन


बीते साल 17 मई की रात को बदमाशों ने लक्सर आउटर पर सिग्नल पर मिट्टी लगाकर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक कर ट्रेन में सवार यात्रियों से लूटपाट की थी। मामले में आरपीएफ प्रभारी की ओर से लक्सर जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। काफी भागदौड़ के बाद जीआरपी ने वारदात में शामिल एक आरोपी कैनूर निवासी ग्राम मस्तगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश को चिह्नित किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है।



आरोपी की गिरफ्तारी पर ढाई हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही जीआरपी उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर रही है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद जीआरपी ने आरोपी के डोईवाला स्थित आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। अब रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल के नेतृत्व में जीआरपी की एक टीम ने आरोपी के मस्तगढ़ झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश स्थित आवास पर पहुंचकर कुर्की नोटिस चस्पा कर कुर्की की उद्घोषणा की है। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के दोनों ठिकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें