फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने पकड़ा शातिर चोर, दो मोबाइल बरामद

विज्ञापन
लक्सर जीआरपी द्वारा पकड़ा गया ट्रेनों में मोबाइल चारी करने वाला आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों को शिकार बनाने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। जीआरपी आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है जीआरपी ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एक टीम बनाई है। टीम में एसआईवी किशोर चंद तिवारी, एचसीपी दलबीर सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और जयपाल सैनी शामिल है। टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक चेकिंग के दौरान दबोचा है। आरोपी रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के पास से दो मोबाइल बरामद हुए है। आरोपियों को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह ट्रेनों में मोबाइल चोरी करते थे। आरोपियों की पहचान मोहम्मद उबैद निवासी लाड़पुरा कीरतपुर बिजनौर और नसीम अहमद निवासी मुजफ्फरनगर के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें