फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शासन ने नामित किए आठ पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शासन की ओर से विभिन्न नगर निकायों में नामित पार्षदों और सभासदों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत हरिद्वार नगर निगम में 12, रुड़की नगर निगम में आठ पार्षद नामित किए गए हैं। जबकि पिरान कलियर में एक सभासद, मंगलौर में चार, झबरेड़ा में दो, लक्सर में तीन, लंढौरा में एक, भगवानपुर में दो सभासद नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम में नामित पार्षदों में अमित प्रजापति, आशीष त्यागी, धर्मवीर शर्मा, वर्णिका चौधरी, डॉ. आशुतोष सिंह, सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी व अनुज कुमार शामिल हैं। हरिद्वार नगर निगम में गौरव भाटिया, किशन बजाज, कमल किशोर गोयल, सुरेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, गौरव बांघा, हारुन खान, शक्ति त्यागी, विपिन शर्मा, प्रिंस लोहट, प्रमोद सैनी, योगेंद्र अग्रवाल को पार्षद नामित किया गया। वहीं, भगवानपुर में अजय गोयल और आशीष धीमान नामित किए गए हैं। लंढौरा में अशोक जताना, लक्सर में मनीष गोयल, भूपेंद्र निगम, करुणेश शर्मा, झबरेड़ा में अमित शर्मा, रीता गर्ग और मंगलौर में सतेंद्र राणा, प्रवीण गोयल, नरेश शर्मा और विनित चोपड़ा एवं पिरान कलियर में श्याम सिंह को नामित किया गया है।
--
नामित पार्षदों से विधायकों की भी बल्ले-बल्ले
कई पार्षद विधायकों के खेमों से नामित होकर आए है। साथ ही कई नामों पर मुहर नहीं लग पाने के कारण जनप्रतिनिधियों को निराशा भी हुई है। खास बात यह है कि झबरेड़ा विधायक के प्रतिनिधि सतीश शर्मा भी नामित आठ पार्षदों की सूची में शामिल हैं। वहीं, शहर विधायक प्रदीप बत्रा की संस्तुति पर कैबिनेट मंत्री के एक करीबी का भी नाम शामिल है। विधायक प्रदीप बत्रा और देशराज कर्णवाल ने सदस्यों के नामित होने पर खुशी जताई है। इसके अलावा भाजपा के स्थानीय, जिला एवं प्रदेश संगठन के स्तर से भी जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों के आधार पर कुछ नामों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें