फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोलर प्लांट से चार लाख का सामान चुराया

Sun, 04 Jan 2026 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। देर रात इंडस्ट्रियल एरिया में लगे सोलर प्लांट में कॉपर वायर और कंडेंसर आदि सामान लेकर चोर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को मकतूलपुरी निवासी डॉ. बृजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देर रात देवभूमि इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे स्थित सोलर प्लांट से चोरों ने कॉपर वायर और कंडेंसर आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख बताई गई है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें