झबरेड़ा। चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के शिविर के दौरान रविवार को स्वयं सेवियों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। सुल्तानपुर साबतवाली गांव स्थित राजकीय विद्यालय में चल रहे शिविर में कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। स्वयं सेवियों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने कहा कि साफ सफाई रखने से कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है। इसलिए अपने आसपास सफाई रखना बेहद आवश्यक है। इस मौके पर कैंप कमांडर प्रियांशी व आर्यन कुमार, ओमपाल सिंह, सौरव सिंह, आशीष कुमार व सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद