फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निर्माणाधीन प्लॉट और सेंटर से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित आसफनगर मार्ग पर एक निर्माणाधीन प्लॉट और उसके सामने बने सेंटर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने वहां से कीमती मशीन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलौर-आसफनगर बाईपास पर चौधरी फार्म के पास उनका एक प्लॉट है। वहां वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है। 27-28 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने उनके प्लॉट की दीवार फांदकर वहां लगी नल की मशीन चोरी कर ली।



चोर यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्लॉट के ठीक सामने स्थित डीलर के सेंटर का ताला तोड़कर अंदर रखी छह कुर्सियां, दो नीले रंग के ड्रम, लोहे के चार पाइप, सीमेंट के पांच कट्टे चोरी कर लिए हैं। पीड़ित रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मामले की जांच करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें