फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के लिब्बरहेड़ी रोड स्थित कूड़ा निस्तारण स्थल में सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने वहां से पालिका की कीमती मशीनरी और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पालिकाकर्मियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के जेसीबी ऑपरेटर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर नगर पालिका में जेसीबी ऑपरेटर के पद पर तैनात रिजवान ने दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह जब ट्रंचिंग ग्राउंड पर ड्यूटी के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी का अहसास हुआ। आसपास तलाश करने पर सामान गायब मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें रात करीब 2:40 बजे दो अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर घुसते और सामान ले जाते हुए दिखाई दिए।



तहरीर के अनुसार, चोरों ने ट्रंचिंग ग्राउंड को निशाना बनाते हुए वहां रखा कीमती सामान चुरा लिया है। चोरी हुए सामान में ट्रैक्टर की दो बैटरी, जेसीबी की एक बैटरी, 3.5 एचपी की नौ मोटरें, एक वेल्डिंग मशीन, एक हैंड ग्राइंडर, दो गियर बॉक्स, दो चैन की गरारी, एक बड़ा जैक चोरी कर लिया। पीड़ित जेसीबी ऑपरेटर रिजवान ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह मान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें