फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के शटर फाड़कर उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। चोरों ने हार्डवेयर की दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की कीमत का सामान और हजारों की नकदी चोरी कर ली। दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी बाबू फुरकान की ढंडेरा रेलवे फाटक के पास गैलेक्सी हार्डवेयर के नाम से दुकान है जबकि रामपुर चुंगी निवासी नदीम की इनायत ट्रेडिंग के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर तोड़कर अंदर रखे स्टील और हार्डवेयर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला, जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचे और शटर टूटा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। नदीम ने बताया कि चोर दुकान से कीमती सामान और 15 सौ की नकदी ले गए हैं। वहीं, बाबू फुरकान ने बताया कि सामान समेत चोर आठ हजार की नकदी ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें