फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिल में बाहरी गन्ना जाने से रोकेंगे किसान

Sun, 05 Mar 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चेतावनी के बावजूद भी गन्ना भुगतान नहीं करने पर किसान आज सोमवार को मिल में पहुंचकर बाहरी गन्ना रोकेंगे। किसानों ने मिल से 15 फरवरी तक का भुगतान करने की मंाग की थी, लेकिन मिल प्रबंधन पर किसानों की धमकी का कोई असर नहीं हुआ । इसलिए किसानों ने भी रविवार को मिल में बाहरी गन्ना रोकने की रणनीति बनाई।

भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। इस दौरान किसानों ने मिल से 15 फरवरी तक का भुगतान करने की मांग की थी। किसानों ने मिल प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि अगर पांच मार्च तक भुगतान नहीं किया गया वह बाहर से आने वाले गन्ने को फैक्ट्री में जाने से रोक देंगे, लेकिन मिल प्रबंधन ने किसानों की धमकी को हवा में उड़ाते हुए भाकियू की माग नहीं मानी और गन्ने का भुगतान नहीं किया । जिस पर भाकियू ने सोमवार को मिल में बाहरी गन्ना जाने से रोकने के लिए दिनभर किसानों से संपर्क किया और आंदोलन की रणनीति बनाई। मंडलाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सोमवार को किसान भारी संख्या में मिल में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिल में एक भी गन्ने की बोगी को बिना समिति पर्ची के नहीं तुलने दिया जाएगा, जब तक मिल किसानों का भुगतान नहीं करेगा, तब तक बाहरी गन्ना भी किसान नहीं खरीदने देंगे। किसानों के इस कदम से मिल प्रबंधन के हाथ-पांव- पांव फूल गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें