फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेल महाकुंभ में एचआर पब्लिक स्कूल की बालिकाएं छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विद्यालय इंटर कॉलेज लक्सर में चल रहे संकुलस्तरीय खेल महाकुंभ का बुधवार देर शाम को समापन हो गया था। प्रतियोगिताओं में एक बार फिर एचआर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्राओं ने 14 स्वर्ण और 14 रजत पदक सहित कुल 30 पदक जीते।
विज्ञापन




तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में अंडर-19 और 14 आयु वर्ग में बालिकाओं की स्पर्धाएं कराई गईं। अंडर-19 बालिका वर्ग में एचआर पब्लिक स्कूल की टीम ने खो-खो में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आयु वर्ग में अनुपमा ने गोल्ड मेडल, अनुष्का ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड, अंडर-19 रिले रेस में दीपांशी, तरुणा, नैंसी, नव्या ने रजत जीता।



अंडर-19 रिले रेस में करमप्रीत, साक्षी, पलकदीप, महकदीप ने रजत पदक, अंडर-14 शॉटपुट में अंशिका ने रजत, डिस्कस थ्रो में अनुपमा ने रजत, लांग जंप में दिव्या कुमारी ने रजत, अंडर-19 लांग जंप में पलकदीप कौर ने रजत पदक जीता। अंडर 14 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में नैंसी ने रजत पदक, दीपांशी ने कांस्य पदक, अंडर 14 लांग जंप में नैनसी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


छात्राओं की सफलता पर कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने छात्राओं को शाबासी देते हुए कहा कि बालिकाएं आज हर खेल में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मबल और टीम भावना का विकास होता है।



प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने कहा कि छात्राओं की उपलब्धि कठिन परिश्रम और अभ्यास व उन्हें मिले मार्गदर्शन से संभव हुई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से खेल प्रशिक्षक पीटीआई विशाल और हिमांशु पुंडीर के साथ बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें