फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जहरीले पदार्थ का सेवन कर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती की अचानक हालत बिगड़ते देख आननफानन परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां युवती की हालत अब भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी छोटी बहन के साथ शारीरिक संबंध रखने व शादी करने से इन्कार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

शनिवार सुबह आरोपी युवक की किसी बात को लेकर पीड़ित युवती ने अचानक अपने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसपर पीड़िता की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत अब भी गंभीर बताई गई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक दबंग परिवार से संबंध रखता है।
विज्ञापन

इसके चलते पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी युवक राशिद निवासी छापुर शेर अफगानपुर के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इस संबंध में कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार की घटना का संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें