फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फंदा कसकर मौत को गले लगाया

Mon, 04 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
फांसी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 कक्षा 11 की एक छात्रा ने गले में फंदा कसकर मौत को गले लगा लिया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय घर में केवल छात्रा की वृद्ध बुआ थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत देव एनक्लेव निवासी एवं कक्षा 11 की छात्रा स्वर्णिमा (16 वर्ष) पुत्री धर्मेंद्र शाम के समय ट्यूशन से घर आई। उस समय घर में केवल उसकी वृद्ध बुआ थी। छात्रा ने घर के एक कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

छात्रा के मम्मी पापा जब घर आए, तब उन्हें बेटी के फांसी लगाए जाने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में कोई सुसाइड नोट नहंी मिला है। स्वर्णिमा ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण पता नहीं चल पाया है। स्वर्णिमा के पिता पौड़ी में सरकारी शिक्षक हैं। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मोबाइल कॉल डिटेल आदि भी निकलवाई जा रही है। स्वर्णिमा की सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें