फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बालिका की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सड़क हादसे की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ई-रिक्शा से उतरते ही एक बालिका ट्रक की चपेट में आकर कुचल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। पुलिस के आने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के समय बालिका परिवार के साथ आगरा स्थित अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। 
विज्ञापन

आगरा के लोहा मंडी क्षेत्र निवासी असलम अपनी पत्नी और आठ बच्चों के साथ दो दिन पूर्व साबिर साहब की जियारत करने के लिए कलियर आया था। शनिवार को वह अपने परिवार साथ लौट रहा था। वह पहले कलियर नगर निगम पुल पहुंचा। इसके बाद ई-रिक्शा में परिवार के साथ रेलवे स्टेशन रुड़की आ रहा था। जब वह स्टेशन के समीप पहुंचा तो वह, उसकी पत्नी और बच्चे ई-रिक्शा उतरने लगे। उसी दौरान उसकी 12 साल की बेटी बराबर से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहिये के नीचे आने से वह कुचल गई। जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को देखकर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। साथ ही ट्रक और उसके चालक को कोतवाली ले आई। दुर्घटना के संबंध में बालिका के पिता असलम ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें