फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर 10वीं की छात्रा ने दी जान

Wed, 25 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
 बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर मेहवड़ गांव में 10वीं की एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। बुधवार को रिजल्ट देखने के बाद छात्रा मानसिक रूप से तनाव में आ गई और जहर खा लिया। हालत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया। 10वीं के परीक्षा परिणाम में फेल होने पर मेहवड़ की छात्रा तनाव में आ गई और उसने जहर खा लिया। उसके जहर खाने का पता चलते ही परिजन आननफानन में उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रोते बिलखते उसका अंतिम संस्कार दिया। पइमलीखेड़ा पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र तोमर ने बताया कि मेहवड़ गांव से ऐसी कोई सूचना संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें