इसका उद्देश्य आईआईटी के छात्रों को एमबीए में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश को इंजीनियरों के साथ कुशल प्रबंधक भी मिल सकें। उन्होंने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चुने जाने पर उन्हें प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन उन्हें आवश्यक योग्यताएं निर्धारित तिथि तक पूरी करनी होंगी।
एमबीए में प्रवेश के लिए इंटरव्यू की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत दिल्ली में 26 फरवरी से एक मार्च, मुंबई में 27 से 29 मार्च, चेन्नई में 12 से 15 मार्च, रुड़की में 20 से 22 मार्च, कोलकाता में तीन से छह अप्रैल तक इंटरव्यू होंगे। आईआईटी रुड़की में एमबीए की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसका आवेदन शुल्क 1600 रुपये है जबकि एससी/एसटी/पीडी के लिए यह शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन
www.doms.iitm.ac.in/admission पर किया जा सकता है।