रुड़की स्थित ढंडेरा में आयोजित वर्चुअल रैली के दौरान शपथ लेते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : ROORKEE
ढंडेरा में खानपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने पीएम मोदी की अपील पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने लॉकडाउन और अन्य दिनों में कराए गए जनहित के कार्यों की जानकारी दी।
वर्चुअल रैली में राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास कार्यों एवं नीतियों के प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर लोगों का सहयोग किया है। साथ ही विकास कार्यों में भी सहयोग दिया है। आगे भी कार्यकर्ता अपने कार्यों को जारी रखेंगे। जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी ने कहा कि पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही चीन को चुनौती देकर राष्ट्रीयता को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक की मांग पर खानपुर दल्लावाला मार्ग के लिए नौ करोड़ और बाणगंगा पुल के लिए नौ करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान की शपथ भी ली गई। वर्चुअल रैली में संयोजक विकास तिवारी, सहसंयोजक मनोज नायक, मनोज पंवार, जितेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।