IIमंगलौर में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं लंबे समय से कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
I
I
I
Iपुलिस को सूचना मिली कि दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलौर कस्बे में दो आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थानों पर छापा मारा। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनिल कुमार निवासी मोहल्ला कायस्थान मंगलौर बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4710 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद की है।
I
Iदूसरे आरोपी ने अपना नाम मुरसलीन निवासी मोहल्ला मिर्दगान मंगलौर बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2520 रुपये की नकदी व सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। वहीं पुलिस ने लंबे समय से एनआई एक्ट में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे एक आरोपी अशोक कुमार निवासी सिकंदरपुर मवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। I