फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ब्लॉक परिसर में कूड़े के ढेर में लगाई आग, धुएं से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय भगवानपुर के परिसर में शनिवार सुबह एक कर्मचारी की ओर से कूड़े के ढेर में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने प्लास्टिक की पन्नियों और अन्य गंदगी से भरे कूड़े के ढेर को आग के हवाले कर दिया। इससे पूरे परिसर में काला और दुर्गंधयुक्त धुआं फैल गया। धुएं के कारण आसपास मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्लॉक परिसर में कूड़ा उठाने के लिए वाहन की व्यवस्था होने के बावजूद कूड़े का निस्तारण कराने के बजाय उसे जलाया जा रहा है। जब संबंधित कर्मचारी से इस बारे में पूछा गया तो उसने खंड विकास अधिकारियों के कहने पर कूड़ा जलाने की बात कही।
स्थानीय निवासी सुमित कुमार, विपिन कुमार, सलमान और असलम आदि ने बताया कि परिसर में कूड़ा जलाने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से गंदगी का माहौल बना रहता है। लोगों ने बताया कि ब्लॉक परिसर में कुछ लोगों ने अवैध रूप से पार्किंग बनाई हुई है। वहीं फल और सब्जी विक्रेताओं ने भी अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

इसके कारण सरकारी कामकाज के लिए आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कूड़ा जलाने पर रोक लगाने, नियमित सफाई कराने और परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम डीएस नेगी ने कहा कि इस संबंध में ब्लाॅक विभाग को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें