फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सात आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी और गोवंश संरक्षण अधिनियम के मामलों में आरोपी सात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी की ओर से आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी मुराद निवासी गाड़ोवाली थाना पथरी और अमित निवासी ग्राम पीपली कोतवाली लक्सर गिरोह बनाकर वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त हैं। आरोपियों के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानाें में 11 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा आरोपी मुर्सलीन, यूनुस, मुस्तफा, अजीम उर्फ अजीज, अब्बास सभी निवासी ग्राम मखियाली खुर्द कोतवाली लक्सर गिरोह बनाकर संरक्षित पशुओं के कटान की घटनाओं में संलिप्त हैं। आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। इन पांचों आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें