फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगा का तटबंध टूटा, धारा में फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगदासपुर गांव के समीप तटबंध टूट गया। इस दौरान पांच ग्रामीण गंगा की धारा में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने गंगा में फंसे लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया। इस दौरान मार्ग पर आए एक मगरमच्छ को वनकर्मियों ने रेस्क्यू किया। सिंचाई विभाग ने तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। ये सब मॉकड्रिल का हिस्सा था।
विज्ञापन




शासन और जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को लक्सर तहसील में मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल में तटबंध टूटने पर राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया। एसडीएम सौरभ असवाल के निर्देशन में आयोजित मॉकड्रिल में बुधवार सुबह 10ः53 पर गंगदासपुर गांव के समीप गंगा का जलस्तर बढ़ने और तटबंध टूटने की सूचना प्रशासन को दी गई। 10ः57 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। तत्काल रेस्क्यू टीमों को रवाना किया गया।



11ः27 बजे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गंगा में फंसे पांच व्यक्तियों को रेस्क्यू करने, गंभीर हालत के चलते दो व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने, 3 व्यक्तियों को सामान्य उपचार के बाद राहत शिविर में भेजे जाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान मार्ग में आए एक मगरमच्छ को भी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। राहत शिविर में 25 व्यक्तियों को ठहराए जाने, और तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू किए जाने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में लोनिवि, स्वास्थ्य, वन विभाग, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस, परिवहन सहित संबंधित विभाग शामिल हुए।
विज्ञापन


-आपात परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और रिस्पांस टाइम को परखने के लिए मॉकड्रिल की गई है। विभागों के बीच परस्पर समन्वय के साथ इसे पूरा कर लिया गया। -सौरभ असवाल, एसडीएम,लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें