फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सरसों की फसल में फंगस का प्रकोप, पीले पड़कर सूखने लगे पौधे

Tue, 24 Nov 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली सिंचाई से पहले फफूंदीनाशक डालने की कृषि विशेषज्ञ ने दी सलाह, पैदावार घटने की आशंका से किसान चिंतित
विज्ञापन

झबरेड़ा। क्षेत्र में सरसों की फसल की जड़ों में फंगस रोग लगने से पौधे पीले पड़ने और सूखने लगे हैं। इससे फसल की बढ़वार और पैदावार प्रभावित होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों ने रोग प्रभावित फसल में पहली सिंचाई से पहले नाइट्रोजन, सल्फर और फफूंदीनाशक कार्बेंडाजिम डालने की सलाह दी है।

क्षेत्र में सरसों की अगेती प्रजाति की बुआई अक्तूबर में, जबकि पछेती प्रजाति की बुआई 10 नवंबर तक की गई है। अगेती फसल में पहली सिंचाई का समय चल रहा है। सामान्यतः बुआई के 25 से 35 दिन के बीच पहली सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन


किसान राजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 20 अक्तूबर को पीली सरसों की बुआई की थी, लेकिन जड़ों में फंगस लगने से पौधों की पत्तियां सूखने लगी हैं। वहीं, किसान अनिल कुमार के अनुसार, उनकी फसल का रंग गहरा हरा नहीं हो पा रहा है। पौधे उखाड़कर देखने पर जड़ों में फंगस पाया गया।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ एवं पूर्व सहायक विकास अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पहली सिंचाई से पहले रोग प्रभावित फसल में नाइट्रोजन, सल्फर और कार्बेंडाजिम का प्रयोग करना चाहिए। इसके तुरंत बाद सिंचाई कर देनी चाहिए। कार्बेंडाजिम फंगस को नियंत्रित करने, नाइट्रोजन पौधों की बढ़वार बढ़ाने और 80 प्रतिशत डब्ल्यूडीजी सल्फर फसल की वृद्धि व दानों की गुणवत्ता सुधारने में सहायक है। सल्फर कवकनाशक के रूप में भी काम करता है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के बाद उर्वरक डालने से फसल को अपेक्षाकृत कम लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें