लंढौरा में वाहनों की चेकिंग करती फ्लाइंग स्कवायड की टीम।
- फोटो : ROORKEE
चुनाव का बिगुल बजते ही फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। टीम ने क्षेत्र में वाहनों को रोककर तलाशी ली। शुक्रवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी नीरज कुमार ने टीम के साथ लंढौरा में चौपहिया वाहनों की चेकिंग की। प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। कोई अवैध सामग्री या 50 हजार से अधिक की नकदी ले जाता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामग्री और नकदी जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी तक लगातार वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इस दौरान टीम राहुल असवाल, प्रदीप सजवाण, सतपाल, जगपाल, शहबाज शामिल रहे। संवाद