फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादीशुदा महिला प्रेमी के पास पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के कारण एक विवाहिता तीन दिन पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में आ गई। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामले की सूचना पर विवाहिता के परिजन प्रेमी के गांव में पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने विवाहिता को समझा-बुझाकर किसी तरह वापस भेज दिया है।



मीठी बेरी हरिद्वार के पास एक गांव निवासी युवती की दोस्ती भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर हुई। दोस्ती के बाद दोनों इंस्टाग्राम पर बात करने के साथ-साथ आपस में मिलने लगे। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती करीब छह महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक के साथ कर दी। शादी होने के बावजूद भी विवाहिता अपने प्रेमी से मिलती रही। तीन दिन पूर्व विवाहिता पति को छोड़कर प्रेमी के पास उसके घर आ गई और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन




इसपर प्रेमी के परिजनों ने विवाहिता को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। मामले की जानकारी होते ही विवाहिता के ससुराल पक्ष और मायके के लोग भिक्कमपुर, प्रेमी के गांव आ गए। इस दौरान महिला पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों को इकट्ठा किया और युवक के घर पहुंच गए। वहां परिजनों और अन्य ग्रामीणों के समझाने पर प्रेमी युवक ने विवाहिता को अपने परिजनों के साथ जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों और रिश्तेदारों ने विवाहिता को किसी तरह बातचीत कर मनाया। तब जाकर विवाहिता को उसके परिजनों के साथ उसके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें