IIरकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी
I
I I
Iकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस, जांच शुरू
I
Iकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने रकम वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरस्वती विहार, सुनहर रोड निवासी आशीष सैनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ माह पूर्व एक परिचित ने भगवानपुर क्षेत्र में 60 बीघा जमीन बिकने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने जमीन दिखाई और तीन अन्य लोगों से मुलाकात कराई। जमीन का सौदा तय होने के बाद उन्होंने 35 लाख रुपये दे दिए थे। उन्होंने कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करने की बात कही, फिर बहानेबाजी करने लगे। इस बीच उन्हें पता चला कि इस जमीन को बैंक ने नीलाम कर दिया है। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी।
I
Iकोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नवीन प्रताप सिंह निवासी राजेंद्र नगर, रुड़की, यूनुस निवासी मंगलौर, चंद्रशेखर यादव निवासी ज्वालापुर और मनीष उर्फ मग्गू निवासी डी-8, सेक्टर-52 नोएडा, गाजियाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I