फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक की मौत के मामले में जीजा और दो रिश्तेदारों पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iरविवार सुबह लंढौरा के पास रेलवे सिग्नल पर लटका मिला था शव
I
Iलंढौरा के पास रेलवे सिग्नल पर फंदे पर लटके मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता ने अपने दामाद और उसके दो रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iरविवार को लक्सर जीआरपी थाना क्षेत्र की लंढौरा स्थित रेलवे लाइन के पास सिग्नल पर पुरकाजी, मुजफ्फरनगर निवासी सचिन का शव फंदे पर लटका मिला था। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस मामले में सचिन के पिता जगपाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सचिन चार साल से अपनी बहन कोमल निवासी लिब्बरहेड़ी, मंगलौर के पास रहता था। आरोप लगाया कि सात सितंबर को दामाद रूपेश ने फोन कर बताया कि सचिन घर से 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। इस पर वह बेटी के घर पहुंचे और जानकारी ली। आरोप है कि दामाद ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि सचिन वापस आ जाएगा। इसके बाद रविवार को रूपेश ने फोन कर बताया कि सचिन रुड़की के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। जबकि रूपेश फरार हो गया था। बाद में उन्हें पता चला कि सचिन का शव सिग्नल पर लटका था। उन्होंने आरोप लगाया कि रूपेश, और उसके बहनोई दीपक निवासी ग्राम कसौली, झबरेड़ा और नीटू निवासी बीबीपुर, देवबंद ने सचिन की हत्या की है। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें