फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: क्रेडिट कार्ड का एप डाउनलोड करने पर 2.95 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति को फंसाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं होने पर दूसरे नंबर से एप का लिंक भेजा। इसके बाद बैक उपभोक्ता ने जैसे ही ऐप के लिंक पर क्लिक किया तो वह डाउनलोड हो गई। कुछ देर बाद क्रेडिट कार्ड से 2.95 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


श्याम नगर गली नंबर-7 निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन फरवरी को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया लेकिन उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे फोन नंबर से उनको एक एप्लीकेशन भेजी गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को अपने ओटीपी, कार्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा नहीं की लेकिन फोन पर आई एप को खोलते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 2.95 लाख रुपये निकल गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और रकम वापस दिलाने की मांग की लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस और गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अब स्थानीय पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें