फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने एक युवक से हजारों रुपये की ठगी की। युवक ने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के गांव कूड़ी भगवानपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी रुड़की में दो लोगों से जान पहचान हुई थी। एक व्यक्ति सोलानीपुरम का और दूसरा यूपी का रहने वाला है। दोनों ने बताया कि था कि उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। विभागों के अधिकारियों से उनकी अच्छी जान पहचान है। दोनों लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर नरेंद्र से डेढ़ लाख रुपये मांगे। उनके झांसे में आकर नरेंद्र ने डेढ़ लाख रुपये दिए। लेकिन, कई माह बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। काफी दबाव बनाने पर दोनों ने एक लाख रुपये लौटाए, जबकि 50 रुपये बाद में देने की बात कही। आरोप है कि कई माह बीतने के बाद भी 50 हजार रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। रुपये मांगने पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें