मंगलौर। मई दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट में 21 वी रैंक लाने वाली काॅलेज छात्रा आरजू सहित 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काॅलेज चेयरमैन मनोज शर्मा, डायरेक्टर दीपा शर्मा ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पण के साथ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बैसाखी के अवसर पर कॉलेज परिसर में ट्रेड फेयर में प्रतिभाग करने वाले हाउस के विद्यार्थियो व उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट में 21 वीं रैंक लाने वाली कालेज छात्रा आरजू सहित 14 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा अमन फरहा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मनोज शर्मा, दीपा शर्मा, शरद शर्मा, सुमित कुमार, अक्षर राठौर, महिमा, शुमैला, सबीना, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद