फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वार्ड नौ की सड़कों का अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Thu, 30 Apr 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर के वार्ड संख्या नौ में करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न आंतरिक सड़कों का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, वार्ड सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने कहा कि सभासदों के सहयोग से कस्बे में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कों का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। सभासद जावेद साबरी ने कहा कि क्षेत्र में सड़को नालों और नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जो विकास कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर राव अफसर, तुफैल अहमद, उस्मान अली, अंजार अली, सलीम, सुलेमान, सलमान, यूनुस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें