IIबीते सात सितंबर को लिब्बरहेड़ी गांव निवासी फाइनेंसर के घर में हुई थी लूट की वारदात
I
I I
Iमुख्य आरोपी पकड़ा गया था मुठभेड़ में, अन्य आरोपियों से लूट का सामान बरामद
I
Iग्राम लिब्बरहेड़ी निवासी फाइनेंसर के घर से लाखों के गहने और नकदी लूटने की आरोपी महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। दो दिन पूर्व पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
I
I
I
Iएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी निवासी मुकेश कुमार को बंधक बनाकर सात सितंबर की रात को उसके घर से लूटपाट की गई थी। उसी के गांव के सादिक ने साजिश रचते हुए अपने साले मेहराज और रईस निवासी दरगाह शरीफ, मृदापाणा थाना गढ़मुक्तेश्वर उत्तर प्रदेश व उसके दोस्त दानिश निवासी दरगाह की कोठी खालापार मुजफ्फरनगर के अलावा अपने साले की पत्नी आसमा के साथ मिलकर लूटपाट कराई थी।
I
Iघटना के बाद पुलिस की 13 सितंबर की रात में नसीरपुर के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आते हुए बाइक सवार मेहराज और उसके भाई रईस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। रईस मौके से भागने में कामयाब रहा। जबकि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मेहराज को गिरफ्तार कर लिया था। अब मंगलौर पुलिस ने अन्य सभी फरार आरोपी दानिश, रईस, सादिक और आसमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 14 तोला सोना और लगभग दो किलो चांदी बरामद की है। सभी पकड़े गए आरोपियों जेल भेज दिया गया है।I