फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कारोबारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पुलिस ने मौके से बरामद किए 12 कारतूस

Sat, 14 Sep 2024 03:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

संदिग्ध हालत में कारोबारी को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे के पास ड्रेसिंग रूम के पास ही शव पड़ा मिला। कारोबारी की बाईं कनपट्टी पर गोली लगी थी।
विज्ञापन
रुड़की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरू नगर निवासी कारोबारी की देर रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। कारोबारी मानसिक तनाव में होना बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने पिस्टल और खाली खोखा कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी अंकित त्यागी की पनियाला रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान है। शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालत में कारोबारी को गोली लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे के पास ड्रेसिंग रूम के पास ही शव पड़ा मिला। कारोबारी की बाईं कनपट्टी पर गोली लगी थी। पास में ही उनका लाइसेंसी पिस्टल और खाली कारतूस बरामद हुआ मिला।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand: हिंदी पर घोषणा...साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी सरकार, मिलेगी 5 लाख रुपए की धनराशि
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मौके से 12 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कमार ने बताया कि कारोबारी की बेटी की एक साल  पहले मौत हो गई थी। उसकी मां की भी तबीयत खराब है। हाल ही में उनके पिता को हार्ट अटैक आया था। इसी वजह वजह से वह तनाव में थे। कारोबारी बायें हाथ से काम करते थे। इसके चलते ही बाईं तरफ कनपट्टी पर गोली चलाने की बात प्रभारी निरीक्षक ने कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें