फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट परिसर में महिला की हत्या करने आए चार बदमाश धरे

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  रुचि चौहान भट्ट का स्वागत करते कार्यकर्ता । सं
विज्ञापन
हत्या के एक मामले की वादी महिला को कोर्ट में पेशी के दौरान मौत के घाट उतारने की साजिश रचने आए बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। सीआईयू रुड़की और गंगनहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर आरोपी गिरफ्तार हो गए। एक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल, तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं। सभी बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बुधवार को हरिद्वार के कनखल निवासी महिला हत्या के एक मामले की वादी के तौर पर कोर्ट में पेशी पर आई थी। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि कोर्ट परिसर के आसपास कुछ युवक हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।



सूचना मिलते ही सीआईयू और गंगनहर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। कोर्ट के मेन गेट के बाहर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जैसे ही युवकों को पुलिस की भनक लगी वे भागने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तीन युवकों को मौके से दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पिस्तौल, एक तमंचा और नौ कारतूस बरामद हुए। इसी बीच दो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर माधोपुर अंडरपास से एक और बदमाश को दबोच लिया।एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार चौथे आरोपी के पास से भी एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मणिकांत शर्मा निवासी ग्राम फिटकरी मवाना थाना इंचौली, मेरठ यूपी, हर्षदीप मलिक और राजकुमार निवासी राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ, उप्र, राजकुमार निवासी ग्राम व पोस्ट राहवती थाना बहसूमा जिला मेरठ उप्र, अनुज निवासी ग्राम झिझाड़पुर थाना फलावदा, मेरठ उप्र बताए।



आरोपियों ने स्वीकार किया की कि वे हत्या के मुकदमे में वादी महिला को मारने आए थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कोर्ट परिसर में महिला की हत्या की साजिश बेहद गंभीर थी। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें