फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पकड़े गए लूट के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुहाना-इकबालपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, एक कारतूस और दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले के चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर थाने में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने लूट का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की शाम बाइक पर कई युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। दो युवकों ने मैनेजर के केबिन में घुसकर तमंचा लहराकर नकदी और ग्राहकों के मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आशीष दिवाकर निवासी गौतम कॉलोनी थाना नरेला दिल्ली, सलमान निवासी गली नंबर 9 गौतम कॉलोनी थाना नरेला दिल्ली, आकाश निवासी गौतम कॉलोनी गली नंबर 14 नरेला दिल्ली, शिव कुमार उर्फ मोनू निवासी नरेला दिल्ली बताया। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के घटना में शामिल होने की बात कही। इस पर पुलिस ने राजा निवासी सेक्टर ए 5 पॉकेट 14 नरेला दिल्ली, संदीप निवासी मऊ खरी औरैया देह साफिल पट्टी जिला प्रतापगढ़, मोंटू निवासी मेरठ और पतलू निवासी मेरठ के नाम भी मामला दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें