पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर चार डंपर सीज कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार रात अभियान चलाकर अवैध खनन सामग्री से लदे चार डंपर पकड़े गए हैं। चालक से सामग्री के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कुछ नहीं दिखा सके। इसके चलते इन्हें सीज कर दिया गया है। संवाद