लक्सर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग और गश्त के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। मंगलवार रात पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से चार व्यक्तियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कुमरुल, साहिल, और समीर निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी और साहिल निवासी कुन्हारी बताए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।