फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पूर्व सैनिक ने रिवाॅल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपरिजनों के मुताबिक डिप्रेशन में चल रहे थे पूर्व सैनिक, शुगर और बीपी की दवा भी ले रहे थे
I
I
I
I सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी एक पूर्व सैनिक ने रिवाॅल्वर से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम को सोलानीपुरम निवासी 60 वर्षीय शिव कुमार त्यागी घर पर थे। उनकी पत्नी किसी अन्य कमरे में काम कर रही थी। रोजाना की तरह वह बैठे हुए थे। शिव कुमार के पास लाइसेंसी रिवाॅल्वर भी थी और वह पूर्व सैनिक भी रह चुके हैं। शाम करीब 5:30 बजे वह बाथरूम में गए और वहां उन्होंने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

I
Iगोली की आवाज सुनते ही पत्नी मौके पर पहुंची तो देखा की पूरे बाथरूम में खून फैला है और शिव कुमार भी लहूलुहान पड़े हुए थे। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। वहीं, लोगों ने घटना के 45 मिनट बाद पुलिस और सिविल अस्पताल को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

I
I
I
Iकोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। बताया कि मृतक का बेटा सहारनपुर में नौकरी करता है। बहू आईआईटी रुड़की में नौकरी करती है। घर पर मृतक की पत्नी अकेली थी। जानकारी मिली है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। साथ ही मौके से उनकी शुगर और बीपी की दवा भी मिली हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें