फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: ढाढेकी गांव में कार सवार बदमाशों ने ग्रामीण के घर पर की फायरिंग, आसपास के लोगों में दहशत

Fri, 18 Oct 2024 01:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक काले रंग की गाड़ी पीड़ित ग्रामीण चंद्रकिरण के घर के बाहर आकर रुकती है। जिसमें से उतरकर एक बदमाश हाथ में हथियार लिए नजर आता है।
विज्ञापन
रुड़की में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्सर के ढाढेकी गांव में शुक्रवार की तड़के अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर फायरिंग कर दी। गीनमत रही कि गोलियों की चपेट में कोई नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी ढाणा गांव निवासी चंद्रकिरण के रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार की रात में भी परिवार के सदस्यों के साथ में आंगन में सोए थे। अभी दिन भी पूरी तरह नहीं निकला था कि उनके घर के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिसकी वीडियो फुटेज भी वायरल हो रही है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक काले रंग की गाड़ी पीड़ित ग्रामीण चंद्रकिरण के घर के बाहर आकर रुकती है। जिसमें से उतरकर एक बदमाश हाथ में हथियार लिए नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: आईआईटी की मेस के खाने में चूहा मिलने बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, लिए खाने के सैंपल

पीड़ित ग्रामीण चंद्रकिरण ने बताया कि फायरिंग होते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया। वहीं मोहल्ले के लोग भी बाहर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर फरार हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली कार्यवाहक प्रभारी मनोज गैरोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें