फार्मर आईडी की अनिवार्यता से किसानों को हो रही परेशानी पर कृषि मंत्री से मिले पूर्व विधायक संजय गुप्तालक्सर। नई व्यवस्था में किसानों को उर्वरक मिलने में आ रही परेशानी के संबंध में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। उन्होंने कृषि मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए फार्मर आईडी की अनिवार्यता पर रोक लगाने और किसानों को उर्वरक व बीज आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की। गौरतलब है कि कृषि विभाग ने उर्वरक वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है लेकिन इसमें फार्मर आईडी की अनिवार्यता से किसानों को उर्वरक खरीदने मे परेशानी हो रही है। किसानों के अवगत कराने पर बृहस्पतिवार को लक्सर के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने देहरादून पहुंचकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं और बुआई के समय को देखते हुए फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने और किसानों के लिए उर्वरक खरीद व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि कृषि मंत्री ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए इस बाबत अधिकारियों को निर्देश जारी करनेे का आश्वासन दिया है।