फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन घरों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

Fri, 20 Nov 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरावाला मोहल्ले में वारदात से मचा हड़कंप, परिवार ईंट भट्ठे पर कर रहे थे काम, सुबह घर पहुंचे तो टूटे मिले ताले
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कस्बे के मीरावाला मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 85 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय तीनों परिवार घरों पर ताले लगाकर मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने गए हुए थे। सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मीरावाला मोहल्ला निवासी समीम, खलील और वाहिद हसन आपस में एक ही परिवार के हैं। तीनों परिवार सहित ईंट भट्ठों पर मजदूरी कर ईंट बनाने का काम करते हैं। पिछले कुछ समय से तीनों परिवार दिन-रात भट्ठे पर ही रहकर काम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात भी तीनों परिवार मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास स्थित भट्ठे पर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घरों के दरवाजों पर लगे ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित समीम और खलील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर घरों से करीब दो किलो चांदी और सोने के जेवरात के साथ दो घरों में रखी करीब 85 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर कमरों में अलमारी और बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें