फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक का पीए और टेंपो चालक भिड़े

Sat, 24 Dec 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा के पीए और एक टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। मौके पर तो चालक ने पीए को पीट दिया , लेकिन बाद में कोतवाली में पीए ने आरोपी को जमकर धुना। मामले में पीए की ओर से दी गई तहरीर वापस लिए जाने पर मामला शांत हो गया, लेकिन टेंपो को सीज कर दिया गया ।  
विज्ञापन

 शनिवार को विहिप का एक बुजुर्ग कार्यकर्ता अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था, जब वह नए पुल के पास पहुंचा तो सरकारी गोदाम से राशन लेकर आ रहे एक (छोटे हाथी) टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों में बहस शुरू हो गई। इतनी देर में पूर्व विधायक के पीए मयंक मेहंदीरत्ता भी वह वहां पहुंच गए। उन्होंने टेंपो चालक से इस मामले में पूछताछ शुरू की तो वह मयंक के साथ भी उलझ गया। मामला बढ़ने पर टेंपो चालक ने मयंक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होने पर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलने पर पीए के साथी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने चालक को टेंपो समेत पकड़ लिया। बाद में उसे टेेंपो समेत कोतवाली ले आए। जहां उन्होंने आरोपी की कोतवाली में जमकर पिटाई की। बाद में पीए की ओर से तहरीर वापस ले लिए जाने से मामला निपट गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी चालक का टेंपो सीज कर दिया। उधर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्यपाल का कहना है कि सीएम का कार्यक्रम होने से वह और अन्य पुलिस बल कोतवाली में नहीं था। जिससे उन्हें यह जानकारी नहीं है। अगर किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें