फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी आग, बमुश्किल काबू पाया

Tue, 03 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
अाग बुझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुग्गावाला। खानपुर रेंज के बुधवा शहीद के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


समाजिक वानिकी के जंगल में गर्मी बढ़ने के कारण नमी समाप्त हो गई है। जिससे इन दिनों आग लगने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार की दोपहर के समय बुधवा शहीद गांव के समीप जंगल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर खानपुर रेंज के रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं खानपुर के रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया की डीएफओ के आदेश पर वन अग्नि सुरक्षा दल का गठन कर दिया गया है। जो आग जैसी बड़ी समस्या से निपटने के काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें