फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीबीआरआई में आयोजित हुआ फ्लावर शो

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआरआई में मंगलवार को 51वां वार्षिक फ्लावर शो उत्साह आयोजित हुआ। इस वर्ष की थीम “पर्यावास और प्रकृति का सामंजस्य” रही। रंग-बिरंगे फूलों और दुर्लभ पौधों से सजे परिसर ने दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीषा बत्रा रहीं जबकि विशिष्ट अतिथियों में हेमा पंत, सरला श्री और पूर्णिमा परिदा शामिल रहीं। संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने कहा कि सतत विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों और हरियाली का संरक्षण आवश्यक है। पुष्प सज्जा, गमला प्रदर्शनी और बागवानी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अस्वथी, दीप्ति कर्माकर और दीक्षा गुप्ता की ओर से आयोजित फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में संयोजिका डॉ. लीना चौरसिया और सह-संयोजक डॉ. सोजू एलेक्जेंडर की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें