फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की वारदात में शामिल पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवंबर 2024 में गैस एजेंसी कर्मचारियों से 30 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। एक लूट के 10 दिन बाद फिर से गैस एजेंसी के दूसरे कर्मचारियों से लूट का प्रयास किया गया था। अरविंद निवासी रजबपुर और श्रवण निवासी गांव दौलतपुर थाना खानपुर हाल निवासी सिंचाई विभाग कॉलोनी धनौरी हरिद्वार पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनपर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। बीती रात पांच हजार के इनामी श्रवण को बहादराबाद थाना क्षेत्र पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें