फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस के विरोध में पांच संत अनशन पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। मंगलौर में स्लॉटर हाउस के निर्माण के विरोध में मंगलवार को पांच संतों ने लक्सर ट्रक यूनियन पर
विज्ञापन

अनशन शुरू किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक सरकार स्लॉटर हाउस को बंद नहीं कराएगी उनके द्वारा अनशन जारी रहेगा।
मंगलौर में स्लॉटर हाउस के विरोध में लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मोर्चा खोल रखा है। उसके बाद उनके समर्थन में लक्सर क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी लगातार प्रदर्शन किया था। मंगलवार को लक्सर क्षेत्र के पांच संतों ने स्लॉटर हाउस के विरोध में अनशन शुरू कर दिया। संतों का कहना था कि मंगलौर में बनने वाले स्लॉटर हाउस का विरोध जारी रहेगा। अनशन करने वालों में संतों में पथलेश्वर महादेव मंदिर के अखिल गिरी महाराज, कबूलपुरी रायघटी में स्थित कामधेनु आश्रम के स्वामी विचारा नंद महाराज, दुर्गागढ़ में स्थित शिव मंदिर के संत नरेश बर्फानी, भगत महाराज, कस्बे के रुड़की तिराहे पर स्थित शिव मंदिर के फूल गिरी महाराज और बालावाली कुड़ी भगवानपुर के निकट स्थित शिव मंदिर के बाबूराम भगत थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें