फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गोल चक्कर पर लगने वाले जाम के लिए तैनात किए जाएंगे पांच पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के व्यस्ततम गोल चक्कर पर लगने वाले दोपहर के जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को गोल चौक के पास दोपहर के समय रुक-रुककर लगे जाम के बाद यहां पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्णय लिया गया। एक से तीन बजे तक नई व्यवस्था लागू की जाएगी जबकि यहां पर तीन कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोल चक्कर हाईवे से जुड़ा होने के कारण यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। दोपहर के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है जब भारी वाहन, स्थानीय यातायात व बाजार क्षेत्र की भीड़ एक साथ मिलकर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।

सीओ, ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह का कहना है कि गोल चक्कर पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यहां पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे और किसी भी तरह की जाम की स्थिति न बने। गोल चक्कर पर वैसे तो नियमित तीन कर्मचारी तैनात रहते हैं। परिस्थिति के मुताबिक सीपीयू की भी मदद ली जाती है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार आएगा और लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही वाहन चालकों से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें