फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल प्रबंधक से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म हाउस में प्रतिदिन पांच हजार रुपये का मुनाफा होने का झांसा देकर एक निजी स्कूल प्रबंधक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव ढंडेरा निवासी अब्दुल जुनैद ने बताया कि वह इट्स पॉसिबल इंटरनेशनल स्कूल बिझौली के प्रबंधक हैं। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के चलते वह कोई दूसरा कारोबार करना चाहते थे। इसकी जानकारी उन्होंने सहारनपुर निवासी अपने दोस्त को दी। इस पर दोस्त ने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति और शामली निवासी एक महिला से मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि पोल्ट्री फार्म हाउस में प्रतिदिन पांच हजार रुपये का मुनाफा होगा। उनके झांसे में आकर उन्होंने आठ लाख रुपये दे दिए। कुछ महीनों तक महिला और उसके सहयोगी ने उनके खाते में मुनाफे के पौने दो लाख रुपये डाले, लेकिन इसके बाद रुपये डालने बंद कर दिए। उन्होंने जानकारी ली तो बताया कि अब घाटा हो रहा है और वे रुपये नहीं दे सकते हैं। उन्होंने अपनी बाकी के करीब सवा पांच लाख रुपये वापस मांगे तो इनकार कर दिया। आरोप है कि अब रुपये वापस मांगने पर दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रवीण कुमार निवासी गोहरनी, आदर्श मंडी जिला शामली और मुस्कान निवासी इंद्रा कॉलोनी, थाना कुतुबशेर सहारनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें