लक्सर कोतवाली और गोवंश संरक्षण स्क्वाड ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर संरक्षित पशु का कटान करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 11 लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने दो जीवित पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान प्रतिबंधित मांस, पशु अवशेष और धारदार हथियार बरामद किए गए।
बृहस्पतिवार को बकरीद पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर ने उन्हें लादपुर कलां गांव के पास जंगल में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर पशु का कटान करते चार आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर एक पशु का मांस, अवशेष और धारदार हथियार बरामद किए गए।
साथ ही पुलिस ने कटान के लिए लाए गए दो जीवित पशुओं को भी मुक्त कराया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम हारुन, मुतासिब, आस मोहम्मद ओर तसव्वुर निवासी लादपुर कलां व फरार हुए अपने साथियों के नाम सत्तार, साजिद, शमशेर, अजाम, और राकिब निवासी लादपुर कलां बताए। वहीं, बुधवार की रात उपनिरीक्षक शरद सिंह को जैनपुर से लादपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर जंगल में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना पर उन्होंने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां मौजूद छह लोग मौके से भाग निकले। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर एक संरक्षित पशु, अवशेष और धारदार हथियार बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सरफराज और अपने फरार साथियों का नाम सद्दाम, हुसैन अली, मुराद, अफजाल, शाहनजर निवासीगण जैनपुर मतलूबपुरा और मुंतजिर निवासी ग्राम मखियाली खुर्द बताए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।