फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पहले छात्र को पीटा फिर तमंचा दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन जा रहे छात्र को रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोबारा मिलने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात कहकर तमंचा दिखाया और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लाठरदेवा निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पुत्र बाइक से ट्यूशन जा रहा था। जब वह नगला कुबड़ा गांव से पहले श्मशान घाट के पास पहुंचा तो उसको तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया। युवकों ने गाली-गलौज कर पुत्र से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक युवक ने जेब से तमंचा निकाला और पुत्र को दोबारा मिलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना को अंजाम देकर हमला मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें